Hills Headline

मण्डल अध्यक्ष ने किया कार्यकारणी का विस्तार ,आनंद सिंह बोहरा बने लामाचौड़ मण्डल उपाध्यक्ष !

गौरव जोशी


हल्द्वानी

भाजपा लामाचौड़ के मण्डल अध्यक्ष धीरज पाण्डेय जी  ने अपनी कार्यकारणी का विस्तार किया .जिसमें भाजपा नेता आनंद सिंह बोहरा  को मण्डल उपाध्यक्ष नियुक्ति किया . मण्डल उपाध्यक्ष  की जिम्मेदारी मिलने पर आनंद सिंह बोहरा  ने कहा कि पूरे भारत में भाजपा ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती है मेरे जैसे एक सामान्य  कार्यकर्ता को मण्डल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देना  राष्ट्रवाद , समाज व पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने जैसा है . मुझे नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मैं भाजपा संगठन, पार्टी के वरिष्ठ नेता व समस्त कार्यकर्ताओ सहित जिलाध्यक्ष माननीय प्रताप सिंह बिष्ट जी  व मण्डल अध्यक्ष आदणीय धीरज पाण्डेय जी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ व मैं विश्वास दिलाता हूँ की मुझे दी गयी जिम्मेदारी का निर्वहन करूँगा और हमेशा पार्टी व प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नीतियों को जन जन तक पहुचाने का कार्य करूँगा !!  मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर मैं भाजपा संगठन , माननीय   जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट जी व मण्डल अध्यक्ष आदणीय धीरज पाण्डे जी,  सहित सभी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों का धन्यवाद करता हूँ /


Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button