समाचार

चुनाव से पहले आप पार्टी को लगा तगड़ा झटका , 3 पूर्व विधायकों ने थामा भाजपा का दामन!!

एक तरफ दिल्ली में MCD चुनाव मे जीत को हर पार्टी दावा कर रही है ! वही दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के तीन पूर्व विधायकों ने भाजपा जॉइन कर लिया है जो कि आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका माना जा रहा है गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह, चौधरी फतेह सिंह और राजू धींगान भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने इनका पार्टी में स्वागत किया। तीनों ने 2015 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। बता दें कि पूर्व विधायकों के इस फैसले को दिल्ली नगर निगम चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। और साथ इस तरीके तीन पूर्व विधायकों को पार्टी को छोड़ देना
गुजरात चुनाव में भी असर डाल सकता है

केजरीवाल पर लगाये गभीर आरोप

कमांडो सुरेंद्र सिंह ने कहा कि केजरीवाल सत्ता में आने से पहले भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने की बात करते थे। उन्हें बताना चाहिए आठ वर्षों में उन्होंने कितने लोगों को जेल में डाला है। फतेह सिंह ने कहा कि जिस परिवार को उन्होंने वर्ष 2015 में छोड़ा था अब उसमें वापसी हो गई है। धींगान ने कहा कि आप के अंदर अब कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करते हुए सिर्फ पैसे लेकर टिकट बांटे गए हैं।

देखें ट्वीट

हमसे व्हट्सएप में जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/E0cpkgYTzOLHJwiJkB4lZR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button