सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 115वीं जन्म वर्ष गांठ मनाई।


हल्द्वानी(हल्द्वानी)

सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ रेनूशरण ने ,स्वतंत्रता संग्राम हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान सपूत शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 115वीं जन्म वर्ष गांठ मनाई। सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट के अस्थायी कार्यालय स्थित चौफला चौराहा पर ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉक्टर रेनू शरण तथा सचिव धीरज शरण ने 115वीं जन्म वर्षगांठ के अवसर पर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किये।डॉरेनू शरण ने शहीद भगत सिंह ,के जीवन पर प्रकाश डालते हुए ,उपस्थित जन के समक्ष कहा कि युवाओं के प्रेरणास्त्रोत भगत सिंह हमारे दिल में रहेंगे।उनके आदर्शों पर चलने के लिए हम प्रतिवद्ध है।मातृभूमि के लिए भगत सिंह का प्यार और बलिदान असाधारण एंव वन्दनीय है,देश उनके बलिदान का सदा ऋणी रहेगा।ऐसे मां भारती के वीर सपूत, अमर शहीद को हमारा शत् शत् नमन।सरफरोशी की तमंना अब हमारे दिल में है,देखना है जोर कितना बाजूए कातिल में है।,का उद्भधोश किया।इस अवसर पर सचिव धीरज शरण, सदस्य प्रज्जलरस्तौगी,शंकर,हरिश,रेखा,सुमन, सुनीता,अनु,विहान,मिष्टी, कृष्णा, जमुना देवी सहित अन्य जन मौजूद रहे।




