

Hills Headline!!

मेरठ, उत्तरप्रदेश!!
ज्योतिष एवं पुरोहित ब्राह्मण सभा (पंजी.)मेरठ द्वारा रविवार को चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षाग्रह में उत्तराखंड के जागर सम्राट मंगलेश डंगवाल के भजन संध्या एवं उत्तराखंड सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक मंगलेश डंगवाल की प्रस्तुति पर प्रवासी उत्तराखंडी खूब झूमे। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलेश ने मां राजराजेश्वरी के जागर से की। इसके बाद उन्होंने जब भगवती नंदा का विदाई गीत प्रस्तुत किया तो हर कोई भावुक हो गया। मंगलेश के गीत और ढोल-दमाऊ समेत अन्य लोकवाद्यों पर कलाकारों ने तांदी, चौंफला, झुमैलो आदि लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंगलेश ने मां चंद्रबदनी समेत कई जागरों और गीतों की प्रस्तुति भी दी। उन्होंने उत्तराखंडी प्रवासियों की कई फरमाइशों को भी पूरा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। जिसकी अध्यक्षता आचार्य अनिल नौटियाल व मुख्य अतिथि के रुप में सांसद मेरठ अरूण गोविल मौजूद रहे । वही विशिष्ट व अति विशिष्ट अतिथियों में सोमेन्द्र तोमर ऊर्जा राज्य मन्त्री,राजेन्द्र अग्रवाल पूर्व सांसद, अमित अग्रवाल विधायक मेरठ केन्ट, हरिकांत अहलूवालिया

महापौर,कमलदत्त शर्मा, गौरव चौधरी,नीरज मित्तल, सुमित्र मिश्रा पार्षद, शिवदत्त शर्मा एडवोकेट, संजय शर्मा दरमोडा अधिवक्ता हाईकोर्ट दिल्ली सदस्य कार्य समिति उत्तराखंड भाजपा, आचार्य श्रीयुत सुन्दरियाल संस्थापक श्रीईष्ट देव सेवा ट्रस्ट उत्तराखंड ,जे पी शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा, प्रान्तीय अध्यक्ष अनिल शर्मा,मंडल अध्यक्ष कंवल नैन वशिष्ठ, महानगर अध्यक्ष राजेश शर्मा,डाक्टर आलम सिंह पंवार, एडवोकेट यशवंत सिंह चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष स्पोर्ट्स अर्जुन सिंह कंडारी,संगठन सचिव अनिल रौथाण रहे।
ज्योतिष एवं पुरोहित ब्राह्मण सभा (पंजी.)अध्यक्ष आचार्य दिनेश डिमरी,महामन्त्री पं.जगदीश जोशी,कोषाध्यक्ष,पं.गणेश प्रसाद मैठाणी, मन्त्री पं.कृष्णमूर्ति नोटियाल, सांस्कृतिक मन्त्री आचार्य मनोहर बसलियाल, प्रचार मन्त्री पं.शशिभूषण नौटियाल, उपाध्यक्ष आचार्य कमलेश्वर प्रसाद रतूड़ी, संगठन मन्त्री आचार्य टीका राम सेमवाल, उपसांस्कृतिक मन्त्री आचार्य कुलदीप लेखवार, भण्डार मन्त्री पं. ईश्वरी दत डंगवाल, उपकोषाध्यक्ष पं. कमल रतूड़ी, उपसंगठन मन्त्री पं.अनुराज डिमरी,प्रचार मन्त्री आचार्य देवानंद जोशी व कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे गढवाल सभा,श्रीदेव सुमन जन कल्याण परिषद ,कुमाऊ परिषद, उत्तरांचल सांस्कृतिक संस्था,उत्तरांचल जन कल्याण परिषद, सर्व ब्राह्मण महासभा,गौ क्रान्ति मंच,जागृतिविहार महिला समिति,उत्तराखंड जन कल्याण समिति फाजलपुर का विशेष योगदान रहा। स्वागत समिति मे ओ पी रतूडी,राकेश, दिवाकर ध्यानी,आर पी नौटियाल, कमल नयन भट्ट, जितेन्द्र पांथरी,पं.तोताराम, अतुल बन्दोलिया, संजय नेगी,लक्ष्मण रावत,आदित्य गुसांई सहित उषा,नीलम,इन्दु,विजय लक्ष्मी,कृष्णा,लक्ष्मी,शोभा सावित्री आदि का भी विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम अध्यक्ष ने सभी अतिथियों व साथियों का आभार व्यक्त




