उत्तराखंडदेश-विदेशसमाचार

अल्मोड़ा:- अपनी जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ी रही भागुली देवी ,आगे क्या हुआ जाने!!

https://youtube.com/@hillsheadline9979

अल्मोड़ा:- अपनी जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ी रही भागुली देवी ,आगे क्या हुआ जाने!!


Hills Headline!!

अल्मोड़ा!!


अल्मोड़ा में ताकुला के पोखरी गांव में घर से सिर्फ 100 मीटर दूर गाय चरा रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। दो मिनट तक तेंदुए के साथ चले संघर्ष के बाद महिला ने अपनी जान बचाई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को पोखरी गांव की भागुली देवी (48) पत्नी राजेंद्र सिंह सुबह के समय गाय के साथ घर से 100 मीटर दूर पहुंची थी। इसी बीच घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। दोनों के बीच दो मिनट तक चले संघर्ष के बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भीड़ देखकर तेंदुआ भाग खड़ा हुआ और महिला की जान बच सकी। ग्रामीणों और परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि तेंदुए ने अपने पंजों से महिला के शरीर पर गहरे घाव किए हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है। दिन-दहाड़े गांव के नजदीक तेंदुए के महिला पर हमले की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।
एक साल में तेंदुए ने दो लोगों को मारा
वन विभाग के मुताबिक बीते एक साल में तेंदुए के हमले में दो लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अब भी नगर से लेकर गांवों तक तेंदुए का आतंक बना हुआ है। नगर के खत्याड़ी, गर, करबला, माल सहित हवालबाग, रानीखेत, ताड़ीखेत, सोमेश्वर, सल्ट के साथ ही अन्य हिस्सों में तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है। एक माह पूर्व सल्ट में तेंदुए ने वाहन से उतरे एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था।
गधोली में तेंदुए ने आठ बकरियां मारीं
हवालबाग ब्लॉक के गधोली में तेंदुए ने जंगल चरने गईं आठ बकरियों को मार डाला। इस घटना से गांव में दहशत है। सूचना के बाद वन विभाग ने तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने के लिए क्षेत्र में तीन ट्रैप कैमरे स्थापित किए हैं।

तेंदुए के हमले में महिला घायल हुई है। टीम को मौके पर भेजा गया है। तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है। टीम गश्त कर रही है। गधोली में ट्रैप कैमरे स्थापित किए गए हैं।

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button