
https://youtube.com/@hillsheadline9979

Hills Headline||

भुवन चंद्र जोशी (जैंती)
दिनांक 7 नवम्बर 2023 को श्री राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय, जैंती ,अल्मोड़ा में राम सिंह धोनी महाविद्यालय मे 10 बजे छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह का सुभारम्भ प्राचार्य प्रो संतोष कुमार द्वारा निर्विरोध नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों के नाम की घोषणा करते हुए छात्र संघ संविधान के अनुरूप शपथ दिलाई गई। छात्र संघ प्रभारी श्रीमती हेमलता ओली द्वारा समारोह का संचालन किया गया। कार्यक्रम में पुर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुंदर सिंह रजवार, डॉ राकेश बिष्ट, डॉ मनोज पंत, डॉ नूतन श्रीवास्तव, डॉ अजय गिरी,डॉ योगेश राणा,डॉ रितेश प्रसाद, डॉ विजयलक्ष्मी, डॉ केशव दत्त, शिक्षणेत्तर स्टाफ एवम छात्र छात्रा उपस्थित थे।

छात्र संघ के पदों पर निम्न पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।

- NSUI से अध्यक्ष बबीता रजवार तथा सचिव हिमांशु आर्या र्निविरोध चुने गए।
- निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपाध्यक्ष उर्मिला तथा संयुक्त सचिव कोमल कोहली को चुना गया।
- ABVP से विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए पवन सिंह को चुना गया।




