उत्तराखंडसमाचार

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रिवर वैली वासियों ने नगर निगम और वार्ड 41पार्षद के सहयोग से सफाई अभियान चलाया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रिवर वैली वासियों ने अपनी कालोनी और भगवानपुर मुख्य सड़क के दोनों किनारों की नगर निगम और वार्ड 41पार्षद के सहयोग से सफाई अभियान चलाया।


Hills Headline

हल्द्वानी


सेवा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आज रिवर वैली कॉलोनी, कमलुआगांजा गौड़ के के लोगों ने कॉलोनी के अध्यक्ष कैप्टन सोबन सिंह भड़ के नेतृत्व में कॉलोनी के मंदिर प्रांगण और आसपास की गंदगी को साफ किया। इसी क्रम में कॉलोनी के बाहर भगवानपुर मुख्य सड़क के दोनों ओर नगर निगम के पर्यावरण मित्रों के सहयोग से लोगों द्वारा फैलाई की गंदगी को साफ करने का काम किया। इन जगहों में लोगों द्वारा इतनी गंदगी फैलाई गई थी की उसके आसपास दुर्गंध के मारे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। इस सफाई अभियान से मैं लोगों को यह संदेश देना चाहता हूं कि अपने घर की गंदे की को साफ करके कूड़ा नगर निगम द्वारा निर्धारित कूड़े गाड़ी को ही दें। कूड़ा गाड़ी का इस्तेमाल करने से जहां हमारे चारों ओर सफाई रहेगी तो दूसरी ओर इस तरह से रोड के दोनों तरफ गंदगी फैलाने से मच्छरों के प्रकोप और इस तरह की गंदगी से फैलने वाली अन्य बीमारियों से बचा जा सकता है। इस सफाई अभियान में वार्ड 41 के पार्षद श्री चंद्र प्रकाश आर्या जी, नगर निगम के पर्यावरण मित्रों, और नगर निगम के अधिकारियों का सहयोग रहा मैं अध्यक्ष के नाते इन सभी का दिल से धन्यवाद करता हूं। इस अवसर पर कालोनी के अध्यक्ष कैप्टन सोबन सिंह भड़ (अ.प्रा.), डॉ. टीएस पोखरिया, श्री धन सिंह कुंजवाल, श्री कुंदन सिंह गड़िया, श्री नरेंद्र सिंह सामंत, भुवन चंद्र जोशी (अध्यापक), मंगल सिंह बोरा, श्री पंकज खोलिया, श्री महेंद्र बिष्ट (IB), श्री देव सिंह टाकुली, श्री करम सिंह बिष्ट,श्री रमेश चंद्र पांडे, श्री जगत सिंह खनका, श्री जगदीश चंद्र बेलवाल, श्री मंगल सिंह बोरा, श्री राजेंद्र सिंह मेहरा, श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, श्री महेश सिंह बसेड़ा, श्री महेश चंद्र भंडारी , श्री कुंदन सिंह गढ़िया, श्री भूपेंद्र सिंह रावत, श्री बलवंत डागी, श्री महेंद्र सिंह बिष्ट, श्री इंद्र सिंह खनका आदि उपस्थित रहे।

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button