Hills Headline

हल्द्वानी के इस इलाके में महिला की गला रेतकर हत्या, पति फरार !

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है . यहां महिला की गला रेतकर हत्या की गई है जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई बताया जा रहा है कि महिला की हत्या का शक महिला के ही  पति पर जताया जा रहा है। हालांकि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। मोके पर बनभूलपुरा थाना पुलिस छानबीन कर रही है। घटनास्थल से महिला का पति फरार है। जानकारी के अनुसार यहां पर एक मकान में कई लोग किराये पर रह रहते हैं जिनमे से यूनुस नाम का शख्स भी अपने बीवी सीमा और बच्चों के साथ रहता है। देर शाम इसी मकान में रह रहे लोगों ने मोहल्ले वालों को बताया कि एक कमरे में कुछ घटना हुई है। लोगों ने जब कमरे का जायज़ा लिया तो महिला की गर्दन किसी धारदार हथियार से कटी हुई थी। बनभूलपुरा थाने के एसओ नीरज भाकुनी, उपनिरीक्षक मनोज यादव, संजीत राठौर मोके पर पहुंच गए और छानबीन की जा रही है। हत्या की सुई प्रथम दृष्टया पति पर जा रही है। हालांकि अभी स्पष्ठ कुछ भी कहा नही जा सकता है ! प्राप्त जानकारी के अनुसार CO हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धौनी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना बनभूलपुरा के वार्ड नं० 31 इंदिरानगर हल्द्वानी में रहने वाले यूनुस ने अपनी पत्नी सीमा का धारदार हथियार से गला रेत दिया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने दलबल के साथ मौके पर पहुँचकर महिला को अपने कब्ज़े में लिया और सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि से प्रतीत होता है कि महिला की मृत्यु हो गई है, लेकिन डॉक्टरों की जानकारी से बाद ही कोई स्पष्ट सूचना दी जा सकती है।



Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button