निवर्तमान मंडल अध्यक्ष के आवास पर भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत !
हल्द्वानी
आज मोतीनगर (हल्द्वानी) जिला नैनीताल में भाजपा निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रकाश नागिला के आवास में नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष नैनीताल किसान मोर्चा संदीप कुकसाल का प्रथम बार आगमन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर समस्त भाजपा पदाधिकारियों द्वारा बधाई व शुभकामना दी गई और इस अवसर पर जिला अध्यक्ष द्वारा किसानों के हितों की रक्षा हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाने एवम किसानों को सरकार द्वारा प्रदत्त लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने हेतु समस्त पदाधिकारियों से विशेष आह्वान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन टीम मोदी सपोर्टर संघ के राष्ट्रीय संगठन भैरव दत्त खोलिया के द्वारा किया गया और साथ ही अपने ओजस्वी विचारों से जिला उपाध्यक्ष महोदय नैनीताल श्रीमान दिनेश खुलबे ने सभी को अभिभूत किया।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष हल्दूचौड़ दीपक बहुगुणा , जिला कार्यकारिणी सदस्य नैनीताल तारा चंदोला व रविन्द्र बाली , नवनियुक्त मण्डल उपाध्यक्ष हल्दूचौड़ रुक्मणि बिष्ट , युवा भाजपा नेता एवम प्रसिद्ध कारोबारी शुभम अंडोला , टीम मोदी सपोर्टर संघ के राष्ट्रीय महासचिव युवा मोर्चा सोनू चंदोला , जिला महामंत्री नैनीताल बहादुर सिंह करायत एवम कमल जोशी व दिनेश चंदोला सहित अन्य कई भाजपा के वरिष्ठ एवम कनिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामई उपस्थिति रही।