Hills Headline

दूल्हा नहीं गिन पाया 2100 रुपए, दुल्हन ने उठाया हैरान करने वाला कदम !

https://youtube.com/@hillsheadline9979

फर्रुखाबाद
वैसे तो नए नए दूल्हे दुल्हनों को लेकर आजकल कई तरीके सेवायरल वीडियो देखने को मिलते है , हालांकि इस बार जो मामला सामने आया है उसने सभी को सोचन को मजबूर कर दिया। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का बताया जा रहा है। यहां एक गांव में बारात आई थी। रस्म की तैयारियां चल रही थीं। बताया जा जा रहा है कि दूल्हे पर लोगों को कुछ शक हुआ तो लड़की के भाई ने दूल्हे के हाथ में रुपये थमा दिए और उसे गिनने के लिए के कहा दूल्हा पर जब रुपयों को नहीं गिन पाया तो दूल्हे ने यह बात दुल्हन बनी बहन को बताई। भाई की बात सुनते ही दुल्हन भड़क उठी और दूल्हे संग शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से बारातियों और रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। देर रात तक दुल्हन को मनाने कोशिश चलती रही लेकिन वह नहीं मानी। जानकारी के अनुसार दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष को बंधक बनाया और उनके साथ मारपीट का भी आरोप लगाया गया है मैनपुरी जिले से एक ग्रामीण अपने पुत्र की बारात गुरुवार की शाम एक गांव में लेकर पहुंचा। धूमधाम से बारात का स्वागत हुआ। यहां टीका चढ़ने की रस्म पूरी हुई। दरवाजे के कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी कि तभी दूल्हे को लेकर चर्चा होने लगी। कह दिया गया कि लड़का पढ़ा लिखा नहीं है। इस पर दुल्हन के भाई ने दूल्हे के हाथ पर 2100 रुपये रखे और गिनने के लिए कहा तो वह नहीं गिन पाया। इसकी जानकारी भाई ने अपनी बहन को दी। इसी को लेकर लड़की ने शादी करने से इन्कार कर दिया।जब दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। दूल्हा पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। कहा कि लड़की के घर वालों ने बारातियों के साथ मारपीट की है और बंधक बना लिया है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर आई। बाद में पंचायत हुयी। लेन देन की पंचायत होने के बाद दूल्हा बगैर दुल्हन के वापस लौट गया। न्यूज सूत्रों के अनुसार मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है। लड़की के दरवाजे पर दूल्हा बारात लेकर पहुंचा था। खाना-पीना शुरू हो गया था। ज्यादातर बाराती खाना खाने चले गए। उधर द्वारचार की रस्म भी शुरू हो गई। इसी बीच दुल्हन के भाई ने दूल्हे को 2100 रुपये पकड़ा दिए और गिनने को कहा। काफी देर तक दूल्हा नोटों को पलटता रहा, लेकिन वह रुपयों को नहीं गिन सका। यह देख वहां खड़ा दुल्हन का भाई दंग रह गया और फिर इसकी जानकारी उसने अपनी बहन को दे दी। जानकारी होने वाला पति अंगूठाछाप है, इसकी जानकारी होते ही दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन बोली, मैं किसी अंगूठाछाप से शादी नहीं कर सकती। इस बात पर हंगामा भी हुआ। सात फेरों से पहले हंगामा होता देखकर लड़की पक्ष ने पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई।



Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button