

Hills Headline!!
Pahalgam !!
पहलगाम आतंकी हमले के बाद CCS की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए है। मोदी सरकार ने आतंक को पनाह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए है। सीसीएस की बैठक में सिंधु जल संधि स्थगित करने के साथ ही राजनयिक मिशन की संख्या अब 30 हो गई। इसके अलावा पाकिस्तानी सैन्य राजनयिकों को अवांछित घोषित किया गया। पाकिस्तान के लिए सार्क वीजा को भी रद्द कर दिया गया। वाघा अटारी सीमा बंद की जाएगी।
सीसीएस की बैठक में मोदी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं-
1. सिंधु जल समझौता स्थगित किया गया
2. चेकपोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा। जो लोग वैध अनुमोदन के साथ सीमा पार कर चुके हैं, वे 1 मई 2025 से पहले उस मार्ग से वापस आ सकते हैं।
3. पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए किसी भी एसपीईएस वीजा को रद्द माना जाएगा। एसपीईएस वीजा के तहत भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे हैं।
4. नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया है। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय है।
5. भारत इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाएगा। संबंधित उच्चायोगों में ये पद रद्द माने जाएंगे।




