उत्तराखंडदेश-विदेशसमाचार

Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: यहां जीती भाजपा , कहा हो रही है कांटे की टक्कर, देखिए अपडेट!!

https://youtube.com/@hillsheadline9979

Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: यहां जीती भाजपा , कहा हो रही है कांटे की टक्कर, देखिए अपडेट!!

Hills Headline!!

उत्तराखंड!!

Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: उत्तराखंड के सभी जिलों में निकाय चुनाव के लिए मतगणना चल रही है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंतजाम किए गए हैं। यहां जानिए पल-पल का अपडेट…

01:34 AM, 26-Jan-2025

रुद्रपुर में पहले राउंड में भाजपा आगे

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर निगम में भाजपा के मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा पहले चरण में 2427 मतों से आगे चल रहे हैं।

01:31 AM, 26-Jan-2025

सीएम की विधानसभा के चंपावत में कांटे के मुकाबले में जीती भाजपा

चंपावत में भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पांडेय ने जीत दर्ज की। उनकी निर्दलीय प्रत्याशी से कांटे की टक्कर रही। चुनाव में कांग्रेस कहीं नहीं दिखी। चंपावत से सभी नौ वार्डो में भी भाजपा प्रत्याशी जीते। अध्यक्ष पद पर भाजपा की प्रेमा 22 मतों से जीती। लोहाघाट पालिका में भी भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।
भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पांडेय को 1964 और निर्दलीय ममता वर्मा को 1854 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी 932 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। 157 मत अवैध घोषित किए गए। 39 वोट नोटा को पड़े।

यूएस नगर के नगर पंचायत लालपुर में खिला कमल

ऊधमसिंह नगर के नगर पंचायत लालपुर में भाजपा ने जीत दर्ज की। यहां अध्यक्ष पद पर बलविंदर कौर ने जीत दर्ज की। कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।

01:23 AM, 26-Jan-2025

बागेश्वर में भाजपा और निर्दलीय में टक्कर, कांग्रेस पिछड़ रही

बागेश्वर पालिका सीट पर भाजपा के सुरेंद्र खेतवाल और निर्दलीय कवि जोशी के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है। यहां कांग्रेस तीसरे स्थान पर चल रही है।

01:21 AM, 26-Jan-2025

नैनीताल में कांग्रेस ने बढाई बढ़त

नैनीताल पालिकाध्यक्ष पद पर तीसरे
चरण में कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रही हैं। कांग्रेस की डॉ. सरस्वती खेतवाल 2878 और भाजपा प्रत्याशी को 1402 मत मिले हैं। कांग्रेस 1476 वोट से आगे चल रही हैं।

कपकोट में भाजपा, गरुड़ ने कांग्रेस जीती

कपकोट नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा की गीता ऐंठानी ने कांग्रेस की धना बिष्ट को 107 मतों से पराजित किया। गरुड़ में कांग्रेस की भावना वर्मा ने भाजपा की ललिता वर्मा को 37 मतों से हराया।

01:11 AM, 26-Jan-2025

लालकुआं में निर्दलीय सुरेंद्र लोटनी जीते

लालकुआं में 5674 में से 4716 वोट पड़े। निर्दलीय सुरेंद्र सिंह लोटनी को 1701 मत मिलेग। निकटतम प्रतिद्वंद्वी अस्मिता मिश्रा को 1500 वोट मिले। यहां भाजपा प्रत्याशी को 1111 वोट मिले। वह तीसरे स्थान पर रहे। लालकुआं में निर्दलीय सुरेंद्र सिंह लोटनी 201 मतों से जीते।

01:03 AM, 26-Jan-2025

पिथौरागढ़ जिले में कांग्रेस आगे, भाजपा एक सीट जीती

पिथौरागढ़ जिले के निकायों में कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। गंगोलीहाट में भाजपा, बेड़ीनाग में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। मुनस्यारी में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी। धारचूला और डीडीहाट में कांग्रेस आगे चल रही है जबकि पिथौरागढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस और भाजपा से आगे चल रहे हैं।

12:57 AM, 26-Jan-2025

गंगोलीहाट नगर पालिका सीट पर भाजपा प्रत्याशी जीते।

गंगोलीहाट नगर पालिका सीट पर भाजपा प्रत्याशी विमल रावल जीते। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नारायण सिंह बोहरा को हराया। विमल को 1008 और कांग्रेस को 738 मत मिले।

12:50 AM, 26-Jan-2025

अल्मोड़ा के चिलियानौला-रानीखेत सीट पर बीजेपी की जमानत जब्त।


पूर्व सभासद और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के भतीजे अरुण रावत ने 296 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार मदन कुवार्बी को हराया। अरुण रावत को 695 और कविंद्र कुंवार्बी को 399 मत मिले।


Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button