उत्तराखंडदेश-विदेशसमाचार

अल्मोड़ा :- प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार खीम सिंह मोहन सिंह फर्म के स्वामी अरुण रौतेला पंचतत्व में विलीन

https://youtube.com/@hillsheadline9979

अल्मोड़ा :- प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार खीम सिंह मोहन सिंह फर्म के स्वामी अरुण रौतेला पंचतत्व में विलीन

Hills Headline!!

अल्मोड़ा, उत्तराखंड!!

प्रतिष्ठित मिष्ठान विक्रेता खीम सिंह मोहन सिंह फर्म के मालिक अरुण रौतेला का अचानक दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया, वे 62 वर्ष के थे। उनके निधन के बाद से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। आज उनकी यहां विश्वनाथ घाट में अत्यंत गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की गई।उल्लेखनीय है कि अरुण रौतेला नियमित रूप से अपने प्रतिष्ठान में बैठा करते थे और क्षेत्र में एक लोकप्रिय व्यापारी के रूप में उनकी पहचान थी। गत दिवस उनका चौघानपाटा स्थित आवास शिव भवन में अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। सुबह पार्थिव देह की उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान शिव भवन से विश्वनाथ घाट को निकली। जहां अत्यंत गमगीन माहौल में उनका दाह संस्कार किया गया।यहां नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी अरुण रौतेला के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से ही है। अल्मोड़ा जिला व्यापार मंडल, नगर व्यापार मंडल परिवार और समस्त व्यापारी और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अध्यक्ष सुशील साह ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है।


होटल शिखर के संचालक राजेश बिष्ट ने दुख जताया

वरुण रौतेला के निधन पर अल्मोड़ा शिखर होटल के स्वामी राजेश बिष्ट ने दुख जताते हुए कहा कि


“प्रतिष्ठित मिष्ठान व्यवसायी मोहन सिंह रौतेला जी के बड़े सुपुत्र अरुण रौतेला के आकस्मिक निधन पर अत्यंत शोक व्यक्त करता हूँ और विनम्र श्रधांजलि व्यक्त करता हूँ”

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button