उत्तराखंडसमाचार

बड़ी खबर :- बनभूलपुरा हिंसा में शामिल 05 और उपद्रवी गिरफ्तार, अब तक इतने उपद्रवी गिरफ्तार हुए!

Hills Headline!!


हल्द्वानी, नैनीताल!!

हल्द्वानी : एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया 8 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के मामले में थाना बनमूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं। जिसमें आज पांच और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है अब तक इस हिंसक घटना में 42 उपद्रवियों की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की जा चुकी है


उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एस०एस०पी० नैनीताल द्वारा हरबन्स सिंह, एस०पी०सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में वृहद स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 37 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त शेष उपद्रवियों में से 05 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 42 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।

मु0अ0सं0-22/24 में अभियुक्तगण-

मौहम्मद इस्तकार उर्फ जब्बा पुत्र मौहम्मद अल्ताफ निवासी लाईन नं0-08, बिलाली मस्जिद के पीछे वाली गली, बनभूलपुरा, उम्र-22 वर्ष।

शरीफ उर्फ पाचा पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी लाईन नं0-12. न्यू ऐरा स्कूल के पास, बनभूलपुरा उम्र-29 वर्ष।

मु0अ0सं0-23/24 में अभियुक्तगण-
आदी खान पुत्र परवेज खान निवासी किदवई नगर, बनभूलपुरा, उम्र 21 वर्ष।

मौहम्मद आसिफ पुत्र मौहम्मद युसुफ निवासी सफदर का बगीचा, बनभूलपुरा, उम्र 30 वर्ष।

हुकुम रजा पुत्र वाहिद रजा खान निवासी लाईन नं०-08, हाल निवासी-वारसी कॉलोनी जवाहरनगर, उम्र 33 वर्ष।

बनमूलपुरा घटना में शामिल आरोपी अब्दुल मलिक और उसके लडके अब्दुल मोइद के खिलाफ लुक आऊट नोटिस जारी किया गया है।

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button