उत्तराखंडसमाचार

युवा साहित्यकार योगेश बहुगुणा “योगी” को मिलेगा “गोमती साहित्य रत्न सम्मान

Hills Headline


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के कस्बे मोहम्मदी में साहित्य के सम्मान हेतु राष्ट्रीय साहित्य समागम 2023 का आयोजन आगामी 5 नवंवर को होगा, जिसमे देश भर से 21 प्रतिभाओं को गोमती व केतकी साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। जिसमें 15 कवयित्रियों को केतकी साहित्य रत्न सम्मान तथा 6 कवियों को गोमती साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद के संयोजन में होगा। इसमें अल्मोड़ा जनपद के कुटोली गाँव के कवि योगेश बहुगुणा "योगी" को नामित किया गया है, जिन्हें गोमती साहित्य रत्न सम्मान से नवाज़ा जायेगा। संस्थापक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन एक अनूठा आयोजन है जिसमें काव्यपाठ भी होगा जिसे काव्य कुम्भ का नाम दिया गया है और सम्मान समारोह भी होगा। कार्यक्रम में आने वाले विशिष्ट अतिथियों में अंतरराष्ट्रीय लोकगायिका संजू सिंह जी लखनऊ, संजना साइमन, मीनू कुमार समाजसेविका दिल्ली व आजतक के एडिटर पंकज शर्मा जी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।


Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button