उत्तराखंडसमाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिवस पर लामाचौड़ भाजपा मंडल द्वारा उनकी दीर्घायु हेतु हवन यज्ञ किया।

Hills Headline||

हल्द्वानी

आज 17 सितंबर 2023 को लामाचौड़ मंडल द्वारा अध्यक्ष श्री धीरज पांडे जी की अध्यक्षता में गुजरौड़ा, लामाचौड़ स्थित चार धाम मंदिर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनकी दीर्घायु हेतु पूजा अर्चना के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री धीरज पांडे जी ने कहा कि हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह श्री मोदी जी दीर्घायु दे ताकि वे अगले कई दशकों तक देश को अपने कुशल नेतृत्व से विकसित देशों की पंक्ति में सबसे आगे खड़ा कर सकें और जन कल्याण के नित नए कार्य करते रहें। पीएम मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए और अपने को इस पल का साक्ष्य बनाने हेतु बड़ी संख्या में प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लाखन निगलटिया , जिला कोषाध्यक्ष प्रताप बोहरा, जिला कार्यकारणी सदस्य गणेश जोशी , खीम सामंत , नवीन शर्मा , जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती बेला तोलिया , प्रदेश मंत्री, युवा मोर्चा विपिन पांडे , मंडल उपाध्यक्ष दलीप बिष्ट ,पंकज निगल्टिया मंडल मंत्री व उप प्रधान (रामड़ी आनसिंह) आनंद सिंह बोहरा , महामंत्री चंद्र प्रकाश आर्या , संदीप सनवाल , मंडलमंत्री पंकज जोशी , रंजीत औलख , सोशल मीडिया संयोजक कैप्टन सोबन सिंह भड़, मीडिया प्रभारी बीरेंद्र कपकोटी, मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश पडलिया , पूर्व जिला महामंत्री और वरिष्ठ कार्यकर्ता कमल नयन जोशी , पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य और वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद तोलिया , रवि कुरिया , श्रीकैलाश भगत , अखिलेश धौनी , मंडल युवामोर्चा अध्यक्ष हरीश पांडे , मंडल सोशल मीडिया सदस्य संजय जोशी , वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता त्रिवेणी गयाल , बूथ अध्यक्ष और मंडल सोशल मीडिया समिति सदस्य संजय भोजक , परमजीत पम्मा , चारधाम मंदिर अध्यक्ष जमन सिंह निगल्टिया के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button