
https://youtube.com/@hillsheadline9979

Hills Headline||

हल्द्वानी। शनिवार (आज) रामपुर रोड क्रिस्टल लॉन में कैमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एशोसिएशन हल्द्वानी के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। सुबह 9:30 से शुरू हुए मतदान में सायं 5 बजे तक संगठन से जुड़े सदस्यों ने बेहद जोश के साथ अपने मतदान का प्रयोग किया। परिणाम में देरी के बाद देर रात्रि लगभग 10 बजे मुख्य चुनाव अधिकारी चंद्र शेखर दानी ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। जिसमें आम चुनाव के बाद अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी, सचिव संदीप जोशी, उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, कोषाध्यक्ष गिरीश जोशी एवं सह सचिव पद पर एक मात्र महिला प्रत्याशी भारती राठौर कैमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एशोसिएशन के पदाधिकारी चुने गये।




