उत्तराखंडसमाचार

दुःखद || यहां महिला को गुलदार ने मार डाला, क्षेत्र में दहशत !

Hills Headline||

चंपावत !!

उत्तराखंड के चंपावत जनपद के बूम वन रेंज के सूखीढांग वन क्षेत्र में जंगल घास लेने गई महिला को गुलदार द्वारा अपना निवाला बनाए जाने की खबर सामने आई है। सूखीढांग क्षेत्र में सक्रिय गुलदार ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है आज रविवार की सुबह ग्राम धूरा के गजार गांव में सुबह लगभग 10:30 बजे महिला को गुलदार ने मार डाला है। मृतक महिला का नाम चंद्रावती देवी पत्नी प्रकाश चंद्र शर्मा, ग्राम धूरा, गजार, पोस्ट सूखीढांग बताया जा रहा है। बताया जा रहा है महिला गांव के सरकारी स्कूल में भोजन माता थी।
बताया जा रहा है कि मृतक महिला गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ सुबह 8 बजे जानवरों के लिए चारा पत्ती लेने गई थी। इसी बीच गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। इसकी सूचना अन्य महिलाओं ने ग्रामीणों की दी। खोजबीन के बाद मटखानी के पास महिला का शव मिला। मृतका की दो पुत्रियों व दो पु.त्र हैं। पुत्रियां बीएएसी की छात्राएं हैं और दो पुत्रों में से एक ने बीए पास किया है, जबकि एक कक्षा 12 का छात्र है।
बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पर बूम वन रेंजर गुलजार हुसैन व चल्थी चौकी पुलिस इंचार्ज सुंदर कोरंगा टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया हैं और शव का पंचनामा भर कर टनकपुर के उपजिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए शव को लाया जा रहा है।
इधर घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है वहीं मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button