उत्तराखंडसमाचार

नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला नैनीताल के पदाधिकारियों और सदस्यों की सहायता से हल्द्वानी शहर में चलाया गया सफाई अभियान।

कैप्टन सोबन सिंह भड़ (हल्द्वानी)


हलद्वानी, काठगोदाम नगर निगम के नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला नैनीताल के पदाधिकारियों और सदस्यों की सहायता से हल्द्वानी शहर में चलाया गया सफाई अभियान।
काठगोदाम नगर निगम के आयुक्त पंकज उपाध्याय और नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कांडपाल के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला नैनीताल के सदस्यों और बैनी सेना के सदस्यों के सहयोग से स्वच्छ भारत अभियान के तहत हल्द्वानी शहर में तीनपानी चौराहा से लेकर सब्जी मंडी तक सफाई अभियान चलाया गया। उक्त सफाई अभियान में अखिल भारतीय पूर्व सैनिकों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया और बढ़ चढ़ कर कूड़े के ढेरों को उठाने का काम किया। पूर्व गौरव सेनानियों के जोश को देखते हुए नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी भी अपने को नहीं रोक सके और कूड़ा उठान के अभियान में शरीक हुए। पूर्व सैनिकों की संख्या जोश और सफाई के प्रति जुनून को देखते हुए नगर आयुक्त अपने को नहीं रोक पाए और पूर्व सैनिकों के साथ सफाई अभियान का हिस्सा बन गए। साथ ही दोनों नगर निगम अधिकारियों ने पूर्व सेनानियों के जज्बे को देखते हुए बड़ी प्रशंसा की। सफाई अभियान के दौरान नगर आयुक्त ने लोगों से अपील करी कि घर का कूड़ा केवल नगर निगम द्वारा चलाई जाने वाली कूड़ा गाड़ी में ही डालें। इस अभियान में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रांत संगठन मंत्री पूर्व सैनिक भुवन भगत, जिला अध्यक्ष सुबेदार मेजर (सु.मे.) गोविंद बड़ती, मीडिया प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह भड़, कै. डीके जोशी, सु.मे. हरीश बिष्ट, गोविंद मेहरा, राम सिंह डोबल, दान सिंह, हयात रावत, अर्जुन भंडारी, जितेंद्र मेहरा, राजेंद्र मेहरा, राजेंद्र बिष्ट, कुंदन गड़िया, हयात नेगी, गोविंद अधिकारी, महेंद्र राणा, दफौटी, जगदीश धानिक, इंस्पेक्टर बिशन बिष्ट, के अलावा बड़ी संख्या में पूर्व गौरव सेनानी, निगम कर्मचारी, और बैनी सेना की मातृ शक्ति शामिल थे।


Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button