उत्तराखंडसमाचार

बड़ी खबर ! पहाड़ में ईधर दिल्ली से आ रही स्विफ्ट कार खाई में गिरी, इतने लोग हुए घायल !

भिकियासैंण


उत्तराखंड में लगातार वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरे सामने आ रही हैं. ऐसी ही एक खबर भिकियासैन से आरही है. बताया जा रहा है ईधर एक स्विफ्ट कार के खाई में आ गिरी बताया जा रहा है कि कार में उसमें 4 लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक तहसील मुख्यालय भिकियासैण से लगभग -10 किमी दूर बासोट के पास कमेटपानी में एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप घायल हो गये। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को108 से सीएचसी भिकियासैण पहुँचाया।


सोमवार सुबह तड़केदिल्ली से भिकियासैंण- सिनार आ रही स्विफ्ट कार संख्या-यूके 18-0992 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई।

बासोट के पास हुई दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह स्थानीय लोगों ने जब दुर्घटना ग्रस्त वाहन को देखा तो पुलिस को सूचित किया । इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू कर108 से अस्पताल पहुंचाया, जहां कंचन भास्कर ने वाहन मे ही समुचित उपचार दिया।

दुर्घटना में घायल बिशन सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र 48 वर्ष ग्राम पोस्ट सिनार, चालक बहादुर सिंह नारायण सिंह उम्र 44 वर्ष ग्राम पोस्ट सिनार, राजेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र 38 ग्राम पोस्ट सिनार, जगमोहन सिंह पुत्र भीम सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी जैनल घायल हो गये। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। वाहन दुर्घटना का कारण नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button