Hills Headline

भाजपा सुभाष पाण्डेय अपने साथियों के साथ विश्वेश्वर महादेव मन्दिर में चल रही श्री राम कथा में शामिल हुए!!

भनोली (अल्मोड़ा)

जागेश्वर विधानसभा के जैंती भनोली में ग्राम खडियानौली के विश्वेश्वर महादेव मन्दिर में चल रही श्री राम कथा में भाजपा नेता व विशेष आमंत्रित सदस्य (प्रदेश कार्यकारिणी) सुभाष पांडे अपने साथियों के साथ शामिल हुए व कथा ब्यास श्रीमान संजय गुरूरानी से आर्शीवाद प्राप्त कर श्रीराम कथा के मुख्य आयोजक जैती भनोली मंडल के अध्यक्ष  कुन्दन नगरकोटी सहित समस्त ग्रामवासियों को इस भव्य  व सुन्दर आयोजन हेतु बधाईयां व शुभकामनाएं देकर सभी के सुख ,शान्ति,स्मृद्धि व सबके कल्याण की कामना की। रामकथा के साथ साथ वीर बजरंगी हनुमान जी के मंदिर और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई । साथ में पूर्व प्रधान व भाजपा नेता रमेश बोरा ,क्षेत्र पंचायत सदस्य हयात धौनी ,क्षेत्र पंचायत नवीन बजेठा , पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा , सुनील पांडे ,जैंती भनोली मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश जोशी , किशन अधिकारी , जैंती भनोली मंडल महामंत्री कुंदन बिष्ट , जिला कार्यकारिणी सदस्य पूरन भंडारी , मनोज बिष्ट , आनंद बिष्ट ,   शंकर नगरकोटी आदि लोग सम्मलित रहे !!

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button