उत्तराखंडदेश-विदेशसमाचार

दुखद :- अल्मोड़ा का लाल मणिपुर में शहीद, 25 दिन पहले ही लौटा था ड्यूटी पर !

https://youtube.com/@hillsheadline9979

दुखद :- अल्मोड़ा का लाल मणिपुर में शहीद, 25 दिन पहले ही लौटा था ड्यूटी पर !


Hills Headline!!

अल्मोड़ा!!


उत्तराखंड का एक और लाल देश सेवा करते शहीद हो गए। मणिपुर में तैनात अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर निवासी जवान के सिर पर गोली लग गई। बताया जा रहा है कि आज उनका पार्थिक शरीर उनके घर सोमेश्वर पहुंचेगा। बेटे की शहादत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी कमल सिंह भाकुनी उम्र 24 वर्ष ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये। उन्हें संदिग्ध हालात में गोली लगी। कमल 16 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान थे, जो वर्तमान में मणिपुर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि 25 दिन पहले ही वह अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। कमल चार साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। बेटे की शहादत की खबर सुन माता-पिता बेसुध हो गये।

बताया जा रहा है कि शहीद कमल के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। उनका बड़ा भाई प्रदीप भाकुनी भी भारतीय सेना में है। शहीद का पार्थिव शरीर आज सोमेश्वर लाया जायेगा। गोली कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। जवान के शहीद होने की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button