उत्तराखंडसमाचार

पार्टी में ईमानदारी लगन से कार्य करने का मिला ईनाम , कुंदन नगरकोटी बने जैंती भनोली के मंडल अध्यक्ष

https://youtube.com/@hillsheadline9979

बिरेन्द्र कपकोटी(मुख्य संपादक)


अल्मोड़ा(जैंती)

भाजपा ने अपने सभी संगठनात्मक जिले के मण्डल अध्यक्षो की घोषणा कर दी है वही कई दावेदारों के चेहरे पर मायूसी तो कई दावेदारोंको पार्टी ने मडंल अध्यक्षोंके लिस्ट में शामिल किया गया हैअल्मोड़ा जिले से जैंती भनोली मंडल से अध्यक्ष कुंदन सिंह नगरकोटी पर पार्टी ने भरोषा जताया उन्हें मंडल अध्यक्ष बनाया गया है कुंदन सिंह नगरकोटी काफी लंबे समय से पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप जुड़ें हैं वे अब तक 2 बार ग्राम प्रधान व एक बार क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहे ! पार्टी संगठन में उन्हें कई अहम जिम्मेदारीयां पहले भी मिले हैं इससे पहले व बूथ अध्यक्ष , शक्ति केंद्र संयोजक , मण्डल महामंत्री व वर्तमान में वे मंडल उपाध्यक्ष हैं अब पार्टी ने उन पर फिर भरोषा जताया व उन्हें जैंती भनोली से मंडल अध्यक्ष बनाया गया है .वहीं उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्टव जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा सहित समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का आभार जताया !


वहीं कुंदन को नई जिम्मेदारी दिए जाने पर भाजपा नेता सुभाष पाण्डे ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया !

 

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button