https://youtube.com/@hillsheadline9979
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी व देवभूमि उत्तराखंड के ऋषभ पंत
बड़ी खबर सामने आ रही है गौरतलब है कि दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे क्रिकेटर ऋषभ पंत का नारसन बॉर्डर पर हम्मादपुर झाल के पास एक्सीडेंट हो गया था। सड़के हादसे में घायल क्रिकेटर का मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।लेकिन अब उनको बेहतर इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया जा रहा है।आपको बता दें कि 30 दिसंबर को कार दुर्घटना में वह घायल हो गए थे। ऋषभ पंत का देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में पिछले 5 दिनों से इलाज चल रहा था,लेकिन अब उनको मुंबई के लीलावती अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। देहरादून से उन्हें चार्टर प्लेन से मुंबई ले जाया जाएगा!