उत्तराखंडसमाचार

स्थापना स्थापना दिवस पूरे जनपद में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

रूद्रपुर 09 नवम्बर, 2022– उत्तराखण्ड महोत्सव (राज्य स्थापना दिवस) पूरे जनपद में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्थापना दिवसर के अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम पुलिस लाईन रूद्रपुर में सम्पन्न हुए। मुख्य अतिथि कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास विभागग एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। श्री गणेश जोशी ने राज्य आन्दोलन के दौरान शहीद हुए राज्य आन्दोलनकारियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया, श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मेयर रामपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख ममता जल्हौत्रा, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, अनिल चौहान, मण्डलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी आदि भी शामिल थे।इस अवसर पर श्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों तथा हर एक आदोंलनकारियों, प्रदेश की जनता को सुरक्षित रखने वाले पुलिस के जवनों को करबद्ध नमन किया। उन्होने सभी को प्रदेश के 22वें स्थापना दिवस की शुभकामनाऐं दी। उन्होने कहा कि एक पूर्व सैनिक होने के कारण मुझे परेड का महत्व बहुत अच्छे से पता है, यह हमें अनुशासन के साथ-साथ एक जुट होकर कार्य करने की प्रेरणा भी देता है। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश के की इस लड़ाई में बच्चे, बूढ़े, युवा और प्रदेश की मातृशक्ति सभी ने मिलकर इस लम्बी लड़ाई को लड़ा है। इस दौरान उन्होने भारत रत्न, परम श्रद्धेय भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार उधम सिंह नगर प्रभारी मंत्री, श्री गणेश जोशी ने
राज्य निर्माण आन्दोलनकारी परिषद अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट,
वरिष्ठ पत्रकार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी अनिल चौहान,
पूर्व राज्य मंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी हरीश पनेरु।।
देवकी बिष्ट, कमला बुधानी, कान्ती भाकुनी, जानकी जोशी, महेश चन्द्र पन्त, सावित्री जोशी, गोविन्दी देवी, माधवानन्द जोशी, नसरीन कुरैशी, , सुनील कुमार चौहान, पूरन चन्द, एम के नयर, ज्यडे एम सिद्दीकी, बलराज सिंह एवं ज्योत्सना पाण्उे को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मा0 मंत्री श्री गणेश जोशी द्वारा विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मत्स्य, चिकित्सा, कृषि, उरेड़ा, उद्यान, सूचना एवं लोक सम्पर्क, एनआरएलएम, उद्योग, समाज कल्याण, राजस्व, पुलिस, ग्राम्य विकास, पूर्ति विभाग, आपदा प्रबन्धन, डेयरी, शिक्षा, पर्यटन, लीड बैंक, सहकारिता, श्रम विभाग, सेवायोजन, निर्वाचन, जल संस्थान, वन विभाग, महिला कल्याण, पंचायतीराज, पशुपालन, बाल विकास आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, ओसी कलैक्ट्रेट मनीष बिष्ट, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सुनीता चुफाल रतूड़ी, डीपीआरओ आरसी त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिह, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।
उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट एवं जिले के समस्त राज्य आंदोलनकारी 22वेंराज्य स्थापना दिवस के सफल आयोजन पर उधम सिंह नगर जिला प्रशासन एवं उत्तराखंड सरकार को धन्यवाद प्रेषित  ।। अगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर पुलिस लाइन की बात की जाए तो जिला मुख्यालय में राज्य स्थापना दिवस ऐतिहासिक वह भव्यता के साथ आयोजित किया गया। जिसमें बहुत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी प्रतिभा किया ।जिला प्रशासन के सहयोग से लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल पर  जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोगों की भीड़ लगी रही। पुनः उत्तराखंड सरकार और जिला उधम सिंह नगर जिला प्रशासन को सफल आयोजन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद साधुवाद।। उत्तराखंड बदल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के सानिध्य में उत्तराखंड राज्य की दिशा व दशा कुशल नेतृत्व के प्रणाम स्वरूप बदल रही है।।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button