उत्तराखंडसमाचार

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट ने 22वेंराज्य स्थापना दिवस के सफल आयोजन पर प्रशासन एवं सरकार को धन्यवाद किया।

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)


उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट एवं जिले के समस्त राज्य आंदोलनकारी 22वेंराज्य स्थापना दिवस के सफल आयोजन पर उधम सिंह नगर जिला प्रशासन एवं उत्तराखंड सरकार को धन्यवाद कहा ! अवतार सिंह बिष्ट ने कहा कि अगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर पुलिस लाइन की बात की जाए तो जिला मुख्यालय में राज्य स्थापना दिवस ऐतिहासिक वह भव्यता के साथ आयोजित किया गया। जिसमें बहुत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी प्रतिभा किया ।जिला प्रशासन के सहयोग से लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल पर  जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोगों की भीड़ लगी रही। पुनः उत्तराखंड सरकार और जिला उधम सिंह नगर जिला प्रशासन को सफल आयोजन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद साधुवाद। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बदल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के सानिध्य में उत्तराखंड राज्य की दिशा व दशा कुशल नेतृत्व के प्रणाम स्वरूप बदल रही है।। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट एवं नगर निगम क्षेत्र के समस्त राज्य आंदोलनकारी  ने रुद्रपुर नगर निगम के विकास पुरुष के नाम से विख्यात मेयर रामपाल सिंह को नगर निगम क्षेत्र में रह रहे राज्य आंदोलनकारी के हाउस टैक्स माफ करने पर धन्यवाद दिया।। उन्होंने कहा कि नगर निगम रुद्रपुर में  माननीय मेयर रामपाल जी के सानिध्य में 9 नवंबर 2022 को राज्य आंदोलनकारी का सम्मान किया गया ।तत्पश्चात माननीय मेयर साहब ने घोषणा की नगर निगम क्षेत्र में रह रहे सभी राज्य आंदोलनकारी का हाउस टैक्स पूर्ण रूप से आजीवन निशुल्क रहेगा। अगली मीटिंग में जब भी संभव होगा प्रस्ताव पास कर एक्ट बना दिया जाएगा। माननीय मेयर रामपाल जी भारतीय जनता पार्टी के मजबूत स्तंभ के रूप में एवं एक ईमानदार व्यक्तित्व को लेकर निरंतर नगर निगम रुद्रपुर को सुंदर सुसज्जित व्यवस्थित बनाने के लिए अग्रसर हैं।।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button