उत्तराखंडदेश-विदेशसमाचार

उत्तराखंड : यहां डीएम ने 25 साल बाद 97 वर्षीय वृद्धा को दिलाया जमीन पर कब्जा

https://youtube.com/@hillsheadline9979

उत्तराखंड : यहां डीएम ने 25 साल बाद 97 वर्षीय वृद्धा को दिलाया जमीन पर कब्जा

Hills Headline!!

देहरादून, उत्तराखंड!!

रायपुर क्षेत्र में 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला व उनकी 80 वर्षीय पुत्री को अपनी जमीन पर 25 साल बाद डीएम ने कब्जा दिलाया। जमीन पर अवैध गैस गोदाम संचालित कर कब्जा कर लिया गया था।

पिछले 25 सालों से पीड़ित महिलाएं दर-दर की ठोकरें खा चुकी थीं। जनता दरबार में मामला सामने आने के बाद डीएम ने जिला प्रशासन की टीम को मौके पर भेज गैस गोदाम सील कराया था। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर प्रशासन ने महिला को भूमि पर कब्जा दिला दिया। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने शारीरिक रूप से अक्षम 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला लीला देवी, उनकी 80 वर्षीय पुत्री नीना गुरुंग को न्याय दिलाया। अपनी संपत्ति की चाबी पकड़ते हुए महिला ने प्रशासनिक टीम को धन्यवाद दिया।

Iदरअसल, महिला ने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया था कि रांझावाला रायपुर में उनकी 12 हजार वर्ग फीट भूमि पर भूमाफिया की नजर है। इस पर अवैध कब्जा कर गैस एजेंसी का संचालन किया जा रहा है। उनके पति ने वर्ष 1988 में 10 वर्ष की लीज पर गैस गोदाम संचालित करने के लिए जमीन दी थी। लीज समाप्त होने के बाद भी वर्ष 2000 से उन्हें किराया नहीं मिल रहा है। अभिलेखों में हेरफेर कर भूमि अपने नाम कर ली गई है। प्रकरण की गंभीरता को देखकर डीएम ने जांच के निर्देश दिए थे।I


Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button