उत्तराखंडसमाचार

लमगड़ा:- पूर्व सैनिक स्व श्री ठाकुर सिंह बिष्ट का आकस्मिक निधन,1965 व 71 के युद्ध में दुश्मनों को चटाई थी धूल !

लमगड़ा:- पूर्व सैनिक स्व श्री ठाकुर सिंह बिष्ट का आकस्मिक निधन,1965 व 71 के युद्ध में दुश्मनों को चटाई थी धूल !

Hills Headline!!

भुवन चन्द्र जोशी!

लमगड़ा ,अल्मोड़ा!!



पूर्व सैनिक स्व श्री ठाकुर सिंह बिष्ट निवासी छानागांव (मल्ला सालम) विकास खंड लमगड़ा अल्मोड़ा का 84 वर्ष की आयु में  25/10/2024 को  हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया श्री बिष्ट 1961 में भारतीय सेना के 6 कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुए तत्पश्चात 1961 में ही भारत ,चीन के बॉर्डर नफा सेक्टर चयनावार के युद्ध में सेना के साथ विजय प्राप्त हुई और उसके बाद 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में लाहौर में दुश्मनों के साथ लोहा लिया और विजय प्राप्त हुई और 1971 में भारत बांग्लादेश के युद्ध में दुश्मनों के साथ लोहा लेते हुए उनको गोली लग गई श्री बिष्ट घायल हो गए बाद में स्वास्थ लाभ लेने के उपरांत 1971 में ही भारतीय सेना से सेवानिवृत हो कर घर वापस हो गए सरल स्वभाव के धनी श्री बिष्ट अपने पीछे पत्नी व तीन पुत्र एक पुत्री व नाती पोतों को छोड़कर पंचत्व में विलीन हो गए हैं शोकाकुल परिवार पत्नी राधा देवी ,पुत्र सूबेदार नारायण सिंह बिष्ट पूरन सिंह बिष्ट बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र बधु सरस्वती बिष्ट गोबिन्दी बिष्ट धना बिष्ट पुत्री तारा रावत सहित समस्त परिवार


Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button