उत्तराखंडसमाचार

ब्रेकिंग !! पंजाब में मिली सोमेश्वर से लापता महिला, पुलिस ने किया बरामद

https://youtube.com/@hillsheadline9979

HILLS HEADLINE||


अल्मोड़ा,सोमेश्वर : पिछले महीने सोमेश्वर के लोद लापता हुई महिला पंजाब से बरामद हुई है। पुलिस सर्विलास की मदद से महिला तक पहुंची।महिला को बरामद कर पुलिस ने परिजनों को सौप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि विगत महीने सोमेश्वर के लोद क्षेत्र से महिला जंगल जाने के बाद अचानक लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनो ने कई जगह उसकी तलाश की थी, लेकिन महिला का कहीं सुराग नहीं लगा, इसके बाद महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी सोमेश्वर थाने में दर्ज कराई थी। सोमेश्वर पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद महिला कहीं मिल ना सके। पुलिस ने महिला का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया है जिसकी मदद से महिला को पंजाब के होशियारपुर से बरामद किया गया है। शनिवार को महिला के परिजनों को बुलाकर पुलिस ने महिला को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी फिलहाल महिला को सोमेश्वर पुलिस ने बरामद कर लिया है।


Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button