
https://youtube.com/@hillsheadline9979

उत्तराखंड, हरिद्वार

सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट अध्यक्ष डाक्टर रेनू शरण ने जोशीमठ में आई प्राकृतिक आपदा की शांती के लिए देव भूमि हरिद्वार में त्रितापहारणी गंगा मैईया की गोद में प्राकृतिक आपदा निवारण हेतू असमय जलप्रवाह, भू धरा खंडन, सर्व जन की सुरक्षा के लिए ब्रह्मनिष्ठ आचार्यों द्वारा दीप दान और आरती कराई गई।डा.रेनू शरण ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी सम्मानित जन की जीवन कुशलता के लिए हर की पौड़ी हरिद्वार में 101 दीप प्रज्वलित कर ,आरती की तथा पूर्ण विधिविधान से पूजन अर्चना की।इस अवसर पर पंडित त्रिलोकी कौशिक, न्याय फांउडेशन की अनीता शर्मा, अपर्णा, शशी,जन संघ सेवक मंच की जिलाध्यक्ष और सदस्य साधना, नीति शर्मा, सुनील तथा हरिद्वार के समस्त सम्मानित जन मौजूद रहे।
देखें वीडियो




