Hills Headlineउत्तराखंडसमाचार

बड़ी खबर:- यहां कलयुगी बेटे ने अपने ही  पिता की हत्या की, भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष है आरोपी!

https://youtube.com/@hillsheadline9979



Hills Headline!!

रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर!!


जनपद ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर से भाजपा युवा मोर्चा नेता ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ने पिता की चाकू गोदकर कर हत्या की और फिर अपने परिवार के साथ फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।



बताया जा रहा है कि रूद्रपुर में ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में भाजपा युवा मोर्चा नेता अपने ही पिता का कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 7 आजदनगर में तोताराम (50) अपने दो बेटों दीपक और सुमित के साथ रहते थे। छह महीने पहले तोताराम का पैर टूट गया और वो छह महीने से काम नहीं कर पा रहे थे। बताया जा रहा है कि तोताराम से उनके बड़े बेटे का मकान को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते उनके बेटे ने उनकी हत्या कर दी।

सिर्फ इसलिए कर दिया पिता का कत्ल



मिली जानकारी के मुताबिक तोताराम का बड़ा बेटा दीपक युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष है। दीपक का अपने पिता से मकान को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह भी मकान को लेकर ही कहासुनी हुई और दीपक ने चाकू मारकर अपने पिता का कत्ल कर दिया। जिसके बाद वो अपने परिवार के साथ भाग गया।

पुलिस कर रही हत्यारोपी की तलाश


तोताराम की हत्या की जानकारी उनके किराएदार ने पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी एवीडेंस इकट्ठा किए। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है। लेकिन अब तक उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है।


Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button