उत्तराखंडसमाचार

लमगड़ा :-यहां कार खाई में गिरी, चालक की मौत

Hills Headline||


लमगड़ा(अल्मोड़ा)

जनपद अल्मोड़ा के लमगड़ा थानांतर्गत आज सुबह एक कार ग्राम सत्यों के पास खाई में जा गिरी। जो सवारियां छोड़कर लौट रही थी। इस हादसे में कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि घटना आज सुबह करीब 8 बजे से 8:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। किसी ने थाना लमगड़ा में सूचना दी कि ग्राम सत्यों में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा है। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष लमगड़ा संजय जोशी मय पुलिस बल के मौके को रवाना हुए। घटनास्थल पर मालूम लगा कि स्विप्ट डिजायर कार संख्या डीएल—1 जेडसी—7131 ग्राम सत्यों से सवारी छोड़कर वापस लौट रही थी। जिसे गौलीमहर जाना था। इसी बीच मेरधुरा से करीब 500 मीटर पहले वाहन असंतुलित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। तत्काल लमगड़ा पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में जाकर देखा और पाया कि सड़क से नीचे लगभग 100 मीटर पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जिसकी पहचान विनोद सिंह रावत, 43 वर्ष, पुत्र दीवान सिंह रावत निवासी गौलीमहर, थाना लमगडा, जिला अल्मोडा के रुप में की गई। जो वाहन का चालक था। इसके अलावा पुलिस को पता लगाया तो पता चला कि उसके अलावा वाहन में अन्य कोई व्यक्ति सवार नहीं था।

हम

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें!!(click)

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button