उत्तराखंडसमाचार

भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजन जोशी का लमगड़ा आगमन , गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया!

लमगड़ा(अल्मोड़ा)


भाजपा अल्मोड़ा से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजन जोशी का लमगड़ा में आगमन पर भाजपा लमगड़ा के युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तारा दत्त बजेठा व जिला उपाध्यक्ष(युवा मोर्चा) पुष्कर सिंह नैनवाल के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा लमगड़ा मण्डल पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया .
इस दौरान जिला अध्यक्ष राजन जोशी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश व प्रदेश में सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण का जो कार्य हुए हैं उनको लेकर युवा मोर्चा महासम्पर्क अभियान के तहत लोगों तक जाएगी। इसी क्रम में युवा मोर्चा अनेकों कार्यक्रम मंडल व जिले स्तर पर करेगी। जिसमे अधिक से अधिक युवाओं तक मोदी सरकार के नौ सालों की उपलब्धियों को बताया जाएगा। व महासम्पर्क अभियान में होने वाले कार्यक्रमो की रूप रेखा के बारे में बताया साथ ही अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर चायखान शक्तिकेंद्र के छडोजा बूथ पर युवामोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष तारा बजेठा,जिला उपाध्यक्ष पुष्कर नैनवाल,पूर्व मंडल महामंत्री मदन रावत ,जगदीश बिष्ट महामंत्री मयंक फर्त्याल,पुष्कर कपकोटी,देवेंद्र फर्त्याल,नवीन मेर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button