Hills Headline

भाजपा मण्डल कार्य समिति बैठक ,प्रदेश महामंत्री ने आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने हेतु आह्वान किया!

हल्द्वानी


आज दिनांक 21 फरवरी को कमलुआगांजा रोड़ स्थित रघुनाथ बैंकेट हाल में नए भाजपा मंडल लामाचौड़  की कार्य समिति की बैठक का आयोजन हुआ , कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष धीरज पाण्डेय ने की. मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट , मण्डल प्रभारी पुष्कर जोशी , जिला महामंत्री नवीन भट्ट , जिला महामंत्री रंजन बर्गली  , जिला उपाध्यक्ष लाखन सिंह निगल्टिया , जिला कोषाध्यक्ष प्रताप बोरा , पूर्व जिला महामंत्री कमलनयन जोशी व प्रदेश मंत्री (युवा मोर्चा) विपिन पांडे मंचासीन रहे . प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कार्यकारणी के सभी पदाधिकारियों का मार्ग दर्शन के साथ- साथ आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया व  चुनावों की तैयारी में जुटने हेतु आह्वान किया. प्रदेश मीडिया संयोजक शेखर वर्मा ने सरल एप पर चर्चा की और सभी को सरल ऐप डाउनलोड करवाया! मंडल अध्यक्ष धीरज पांडे  ने सभी मोर्चों के पदाधिकारियों को एकजुट होकर संगठन के कार्यों को करने का संकल्प लिया साथ ही लामाचौड़ मंडल को शीर्ष मंडल बनाने का संकल्प लिया और सभी का कार्यकारिणी को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया  , विशेष तौर पर महिला मोर्चा और माताओं बहनों का  धन्यवाद किया  और मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सफल मंडल कार्यकारिणी  की बधाई दी  ! बैठक   इस   गणेश शाह, आनंद बोहरा प्रकाश पटवाल दिनेश सुयाल, महामंत्री  संदीप सनवाल, चंद्र  प्रकाश, मंत्री पंकज जोशी, रंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष  कमल पलड़िया, आईटी संयोजक नीरज बेलवाल , सोशल मीडिया संयोजक कैप्टन सोबन सिंह भड़, किसान मोर्चा जसवंत सिंह जस्सा अल्पसंख्यक मोर्चा सतवंत सिंह सोही महिला मोर्चा बसंती राणा ओबीसी निशांत वर्मा अनुसूचित मोर्चा चंद्र शेखर आर्य के अलावा सभी मोर्चों के अध्यक्ष,शक्ति केंद्र संयोजक,  शामिल थे। इस कार्यक्रम सफल संचालन संदीप सनवाल  चंन्द्र  प्रकाश आर्य ने किया!


Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button