![](https://hillsheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/images289629.jpeg)
![](https://hillsheadline.com/wp-content/uploads/2024/10/Screenshot_20241025-202614.jpg)
Hills Headline!!
![](https://hillsheadline.com/wp-content/uploads/2023/11/Picsart_24-12-31_15-54-11-837.jpg)
उत्तरकाशी, उत्तराखंड!!
उत्तराखंड में भूकंप के झटको से एक बार फिर धरती डोल गई। उत्तरकाशी मुख्यालय में सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा भूकंप के बारे में सभी तहसीलों से जानकारी मांगी जा रही है।
प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई है। भूकंप के झटके सुबह 8:19 बजे महसूस किए गए। वहीं भूकंप के झटके महसूस कर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय एवं तहसील भटवाड़ी अंतर्गत प्रातः7:41 बजे 2.7 की तीव्रता के झटके महसूस किए गए जिसके केंद्र – तिलोथ के पास 8:19 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप के झटके फिर महसूस किये गए। जिसका केंद्र तहसील भटवाड़ी के दायरा बुग्याल के वन क्षेत्र में था। उक्त क्षेत्र अन्तर्गत किसी भी प्रकार की जन हानि नही हुई है। जनपद के अन्य तहसीलो में भूकंप के झटके महसूस नही किये गए, जनपद में स्तिथि सामान्य है।
![](https://hillsheadline.com/wp-content/uploads/2024/10/Picsart_24-12-31_13-33-19-809.jpg)
![](https://hillsheadline.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-08-at-10.39.21-1.jpeg)
![](https://hillsheadline.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241231-WA0071.jpg)
![](https://hillsheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250127-WA0020.jpg)
![](https://hillsheadline.com/wp-content/uploads/2025/02/Picsart_25-01-27_23-10-23-172.jpg)