उत्तराखंडसमाचार

(हल्द्वानी)भगवानपुर बिचला में कृषि विभाग द्वारा कृषि महोत्सव का आयोजन

Hills Headline||


हल्द्वानी

नगर निगम के वार्ड नंबर 4, भगवानपुर के पार्षद चंद्र प्रकाश के प्रयास और कृषि विभाग की मदद से कृषि महोत्सव का आयोजन वयोवृद्ध किसान प्रमोद धोनी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रितु कुकरेती, कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलकोट से डॉक्टर कंचन नैनवाल, सहायक कृषि अधिकारी अफरोज अहमद , चंद्र पाल सिंह, उद्यान विभाग से भुवन कांडपाल, पशुपालन विभाग से रत्नेश पाठक, कृषि विभाग से हरीश जोशी जी उपस्थित रहे। महोत्सव में पहुंचे सभी अधिकारियों ने संबंधित विभाग की कार्यक्रम में पहुंचे किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी और सरकार की इस संबंध में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। विभिन्न विभागों ने महोत्सव में अपने अपने स्टाल लगाए थे। कार्यक्रम में पहुंचे किसानों ने बीज, कृषि यंत्र और कीटनाशक खरीदा।कार्यक्रम के अंत में कृषि विभाग द्वारा किसानों को मसूर के बीज के मिनी किट निशुल्क वितरित किए। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद चंद्र प्रकाश सहित, पार्षद धीरज पांडे, पार्षद प्रमोद पंत, पार्षद मनोज जोशी, मनोनीत पार्षद।गोविंद सिंह बढ़ती, कैप्टन सोबन सिंह भड़, परमजीत सिंह पम्मा, आनंद दुर्ग पाल, बीके सिंह, चंद्रा देवी, परमजीत सिंह पम्मा के अलावा बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।


Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button