

Hills Headline||

जल्द ही 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं हर पार्टी सरकार बनाने का दावा कर रही हैं विधानसभा के तिथियों के ऐलान के बाद C- voter सर्वे में ओपिनियन पोल आ सामने आ रहे हैं मीडिया चैनलों के द्वारा कराए गए C वोटर सर्वे के अनुसार जिसमें मप्र और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताई है। तेलंगाना में कांग्रेस आगे नजर आ रही है, वहीँ मिजोरम में सत्तारूढ़ दल मिजो नेशनल फ्रंट की एक बार फिर सरकार बनती नजर आ रही है।
Hills Headline ||
आइये बताते हैं C – वोटर सर्वे के अनुसार किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने की संभावना है

मप्र का ओपिनियन पोल –
मध्य प्रदेश में सी-वोटर के ओपिनियन पोल के अनुसार, कांग्रेस को 113-125 सीटें और भाजपा को 104-116 सीटें मिलती दिख रही है। बहुजन समाज पार्टी को शून्य से 2 एवं अन्य के खाते में 3 सीटें जाती दिख रही हैं।

कुल सीटें 230
बहुमत का आंकड़ा 116
कांग्रेस
113-125
भाजपा
104-116
बहुजन समाज पार्टी 0-2
अन्य 0-3
राजस्थान का ओपिनियन पोल
राजस्थान में सी वोटर के ओपिनियन पोल के अनुसार, यहां भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनती दिख रही है।यहां कांग्रेस मुकाबले में भी नहीं दिख रही है। राजस्थान में कुल 200 सीटों में से सबसे ज्यादा 127-137 सीटें बीजेपी को मिलती दिख रही हैं। वहीँ कांग्रेस 59-69 सीटों पर सिमटती दिख रही है। अन्य के खाते में 2-6 सीटें जा सकती है।
कुल सीटें 200
बहुमत का आंकड़ा 101
भाजपा
127-137
कांग्रेस
59-69
अन्य
2-6
छत्तीसगढ़ ओपिनियन पोल –
छत्तीसगढ़ में सी वोटर के ओपिनियन पोल के अनुसार, कांग्रेस यहां अपनी सरकार बचाती हुई नजर आ रही है। राज्य में कुल कुल 90 सीटों में से सबसे ज्यादा 45 से 51 सीटें कांग्रेस को मिलती दिख रही है। वहीँ भाजपा को 39 से 45 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में शून्य से 2 सीटें जा सकती हैं।
कुल सीटें 90
बहुमत का आंकड़ा 46
कांग्रेस
45-51
भाजपा
39-45
अन्य 0-2
तेलंगाना का ओपिनियन पोल –
तेलंगाना में सी-वोटर के ओपिनियन पोल के अनुसार,कांग्रेस यहाँ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आ सकती है। यहां कांग्रेस को 48 से 60 सीटें, सत्तारूढ़ बीआरएस को 43 से 55 सीटें मिलती दिख रही है। वहीँ भाजपा को 5 से 11 सीटें मिल सकती है। अन्य के खाते में 5 से 11 सीटें जाती दिख रही हैं।
कुल सीटें 119
बहुमत का आंकड़ा 60
कांग्रेस
48-60
बीआरएस
43-55
भाजपा
5-11
अन्य
5-11
मिजोरम का ओपिनियन पोल –
मिजोरम में ओपिनियन पोल के अनुसार, मिजोरम में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रही है। यहां सत्ताधारी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट को 13 से 17 सीटें, कांग्रेस को 10 से 14 मिलने की संभावना जताई गई है। जोरम पीपुल्स मूवमेंट को 9 से 13 सीटें मिल सकती है
नोट:- यह सर्वे मीडिया चैनलों के द्वारा कराए गए हैं , वास्तविक चुनाव परिणाम ही होगा !!



