उत्तराखंडसमाचार

हल्द्वानी – Facebook पर प्यार चढ़ा परवान, रचाई शादी ,अब पति को वीडियो कॉल कर 44 वर्षीय महिला ने दे दी जान !

Hills Headline||

हल्द्वानी – आजकल प्यार शादी और फिर जान दे देना यह किस्से अब आम हो चले हैं, प्यार के खातिर लोग अपनी जिंदगी को भी ख़त्म करने पर नहीं चूकते हैं ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी से आया है जहाँ युवक-युवती के बीच पहले तो फेसबुक पर बात शुरू हुई। फिर दोनों में प्यार हुआ तो दोनों हमसफर बन गए। एक साल पहले दोनों ने शादी भी कर ली। पति लंदन में नौकरी करने चला गया तो तकरार और बढ़ गई। शुक्रवार को महिला ने पति को वीडियो कॉल करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी।

बताया जा की, मूलरूप से ज्योलीकोट की रहने वाली सबीना ने कुछ वर्ष पूर्व क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था। फेसबुक पर चैटिंग के दौरान 44 वर्षीय सबीना की मुलाकात गोवा निवासी जोस डिकोस्टा से हुई। जोस लंदन की एक बेकरी में काम करता है और वहीं रहता है। करीब एक साल पहले दोनों के स्वजन मिले और फिर जोस डिकोस्टा ने हल्द्वानी आकर सबीना से शादी कर ली।

दो महीने पहले जोस वापस लंदन चला गया। लंदन जाने के लिए सबीना भी वीजा के लिए प्रयास कर रही थी। पति-पत्नी वीडियो कॉल पर अक्सर बात किया करते थे। दोनों के बीच झगड़े भी आम हो चुके थे। शुक्रवार की रात सबीना ने जोस को फोन किया। इसके बाद वह कमरे में चली गई और पंखे पर दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी। फोन नहीं उठाने पर जोस ने पास ही रहने वाली सबीना की बहन को फोन किया। बहन घर गई तो अंदर से दरवाजा बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो सबीना फंदे पर लटकी थी। उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button