

हल्द्वानी

आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला नैनीताल का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष सुबेदार मेजर (सु.मे.) गोविंद बड़ती के नेतृत्व में माननीय सांसद नैनीताल/उधम सिंह नगर, रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से काफी समय से लंबित पूर्व सैनिकों की मांग के सिलसिले में सर्किट हाउस में मिला और उक्त मांग को जल्द से जल्द पूरा करने हेतु एक ज्ञापन दिया। लंबे समय से पूर्व सैनिकों की मांग है कि हल्द्वानी स्थित छावनी जो कि वन भूमि में स्थापित है को रक्षा मंत्रालय को हस्तांतरित की जाए ताकि उक्त स्थान पर रक्षा मंत्रालय सैनिकों/ पूर्व सैनिकों से संबंधित मूलभूत जरूरतों को पूरा कर सके। जैसे कि आज भी सैनिक अस्थाई बैरकों में रहते हैं। इसी तरह सी.एस.डी. सुविधा, ई. सी.एच.एस., केंद्रीय विद्यालय, आदि मूलभूत सुविधाओं से सैनिक/ पूर्व सैनिक लंबे समय से वंचित है। उपर्युक्त सभी संस्थान अस्थाई भवनों में चल रहे हैं। इस स्थान पर पक्की बारीकें या मकान बिना वन विभाग के अनुमति के नहीं बनाए जा सकते हैं। इसमें पूर्व सैनिकों की प्रमुख मांग यही है कि छावनी स्थित वन भूमि को रक्षा मंत्रालय को हस्तांतरित की जाए और उसके बाद पूर्व सैनिकों के लिए एक स्टेशन कैंटीन का निर्माण किया जाए। साथ में छावनी स्थित केंद्रीय विद्यालय की काफी पुरानी पड़ चुकी अस्थाई भवनों की मरम्मत कर ठीक की जाए या नए भवनों का निर्माण किया जाए। प्रतिनिधि मंडल को रक्षा और पर्यटन मंत्री श्री अजय भट्ट ने पूरा विश्वास दिलाया कि हरसंभव उक्त मांगों को पूरा किया जायेगा। प्रतिनिधि मंडल में प्रांत संगठन मंत्री पूर्व सैनिक भुवन भगत, अध्यक्ष सु.मे. गोविंद सिंह बड़ती, मीडिया प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह भड़ सामिल थे।




