उत्तराखंडसामाजिकस्वास्थ

बड़ी खबर !! यमुनोत्री जा रहे राजस्थान के यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार !

यमुनोत्री

यमुनोत्री जा रहे राजस्थान के यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि हादसे का कारण ओवरस्पीड बताया जा रहा है। बस पहले पहाड़ी के साइड बड़े पत्थर से टकराई फिर फिसलकर खाई की तरफ पहुंच गई।
यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार दोपहर हादसा हो गया। डाबरकोट और स्यानाचट्टी के बीच यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में आधी लटक गई। बस के खाई में लटकते ही वहां चीख पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण ओवरस्पीड बताया जा रहा है। बस पहले पहाड़ी के साइड बड़े पत्थर से टकराई फिर फिसलकर खाई की तरफ पहुंच गई। बस में 28 यात्री सवार थे। प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरी बस से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया है। बस को जेसीबी की मदद से निकाला गया है। हाईवे पर यातायात सुचारू है। पर कई स्थानों पर अब भी रेलिंग क्षतिग्रस्त हैं जिससे यात्रियों के खाई में गिरने का खतरा सता रहा है। कई स्थानों पर टिनशेड का सामान बिखरा पड़ा हुआ है जिससे पैदल आवाजाही जोखिमभरी बनी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंगेली गाड़ सहित भैरो मंदिर से आगे कई स्थानों पर रेलिंग टूटी है जो कि हादसों को न्योता दे रही है। पैदल मार्ग पर यात्रियों के साथ घोड़े-खच्चर भी चलते हैं जिसे यात्रियों के खाई में गिरने का डर बना रहता है।

बताया जा रहा है कि एसडीएम बड़कोट जितेंद्र कुमार का कहना है कि रेलिंग की मरम्मत के लिए जानकीचट्टी में लोनिवि के एई सहित टीम तैनात की गई है जो रेलिंगों की देखरेख करती है। मार्ग पर फैले टिनशेड के सामान को हटवाया जा रहा है।

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button