उत्तराखंडसमाचार

आगामी लोकसभा चुनाव में श्री मोदी जी को बंपर जीत के लिए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को कमर कसनी होगी :- बंशीधर भगत

हल्द्वानी

आज दिनांक 24 अप्रैल 2023 को कमलुवागांजा रोड स्थित रघुनाथ बैंक्वेट हॉल में आगामी 30 अप्रैल को प्रसारित होने वाले मन की बात के 100वें एपिसोड की कार्ययोजना के निमत् भाजपा लामाचौड़ मंडल की एक बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष श्री धीरज पांडे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक श्री वंशीधर भगत और प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को मन की बात के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने की अपील की साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि हर स्तर के पदाधिकारी को मन की बात के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने हेतु धरातल पर उतरना होगा। वहीं श्री वंशीधर भगत जी ने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में श्री मोदी जी को बंपर जीत दिलाने के लिए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को कमर कसनी होगी। उन्होंने आगे कहा कि यदि मोदी जी की 2024 में बंपर जीत होती है तो भारत को हिंदू राष्ट्र बनने से कोई रोक नहीं पाएगा। कार्यक्रम के अंत में मंडल के विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री नवीन भट्ट जी, प्रदेश कार्यकारी सदस्य श्री महेश खुल्बे जी, जिला उपाध्यक्ष लाखन सिंह निगलटिया , जिला कोषाध्यक्ष प्रताप बोहरा , जिला मंत्री प्रमोद बोरा , जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अलका जीना , मंडल महामंत्री संदीप सनवाल , मंडल उपाध्यक्ष गणेश शाह , आनंद बोहरा , मंडल सोशल मीडिया संयोजक कैप्टन सोबन सिंह भड़, जिला कार्यकारी सदस्य गणेश जोशी , मंडल मंत्री पंकज जोशी , पंकज निगलटिया, दीपा पांडे, बसंती राणा, मंडल मीडिया प्रभारी बीरेंद्र कपकोटी , सभी मोर्चों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सामिल थे।

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button