हर्षोल्लास मनाया गया” गणतंत्र दिवस”, मण्डल अध्यक्ष कुंदन सिंह नगरकोटी ने झंडा फहराया!

जैंती भनोली

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भाजपा जैंती भनोली मंडल अध्यक्ष ने 74 गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विश्वेश्वर महादेव मंदिर खड़ियानौली में ध्वजारोहण किया। सामुहिक राष्ट्रगान के बाद उपस्थित लोगों को मण्डल अध्यक्ष ने संबोधित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिलकर राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की रीति और नीति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जैंती भनोली मण्डल अध्यक्ष भाजपा कुंदन सिंह नगरकोटी ने कार्यालय में झण्डारोहरण कर राष्ट्र को प्रणाम किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कुंदन सिंह नगरकोटी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए ने कहा कि 74 गणतंत्र दिवस देश के लिए बहुत ही खास है। हम सबको पता है कि देश की जनता आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है।प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी नई आजादी के अमृत महोत्सव के बहाने राष्ट्र के विकास को नई दिशा दे रहे हैं। दुनिया में हमारे देश का मान सम्मान बढ़ा है। महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के सपनों को देश के मुखिया मोदी साकार कर रहे हैं।





