https://youtube.com/@hillsheadline9979

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ अन्य दलों से आकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है जो कि कांग्रेस व बसपा के लिये बड़ा झटका माना जा रहा है ! जानकारी के मुताबिक भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय, देहरादून में हरिद्वार लोकसभा से कांग्रेस एवं बसपा के कई प्रदेश स्तरीय नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने सभी का फूलमालाओं व पार्टी पटके से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डाॅ0 रमेश पोखरियाल निशंक,उत्तराखंड सरकार में पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ एवं वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।






