समाचार

बीजेपी का दावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रैली में लगे भारत विरोधी नारे , कांग्रेस ने नकारा , सीएम शिवराज गुस्से में बोल दी ये बात !

https://youtube.com/@hillsheadline9979

मध्यप्रदेश


भारतीय राजनीति में अभी इस बात पर भूचाल आ गया है कि
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं इसी मुद्दा बनाकर बीजेपी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है हालांकि कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए इसे झूठा करार दिया है दअरसल मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन खूब बवाल मच रहा है। पहले तो कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक भाजपा में शामिल हो गए। इसके कुछ ही देर बाद भाजपा ने आरोप लगाया कि खरगोन में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल की मौजूदगी में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। दावा किया है कि यह वीडियो कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इसे बाद में हटा लिया गया। कांग्रेस ने भाजपा के आरोप लगाए वीडियो को झूठा करार दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मुद्दे पर हमलावर रुख अपनाया है। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है? पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, कांग्रेस ने पलटवार कर कहा कि यह राहुल गांधी का डर है, जो भाजपा में दिख रह है। कूटरचित वीडियो के माध्यम से झूठ फैलाने का षड्यंत्र किया जा रहा है।

हमसे व्हट्सएप में जुड़ें

▪️अपनी खबर हमें हमारे व्हट्सएप नम्बर 7500773780 पर भेजें
▪️हमारी हर खबर अपने व्हट्सएप ग्रुप में पाने के लिये हमारे व्हट्सएप नम्बर 7500773780 को अपने व्हट्सएप ग्रुप में जोड़ें या फिर हमें इनविटेशन लिंक भेजें !

हमारे व्हट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिये इस लिंक को खोलें !

https://chat.whatsapp.com/F5IbqpATGd4D6QOlREEWsT

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button