उत्तराखंडदेश-विदेशसमाचार

उत्तराखंड:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुई उत्तराखंड की पहली महिला टैक्सी ड्राईवर रेखा पाण्डेय!

https://youtube.com/@hillsheadline9979

Hills Headline!!


देहरादून, उत्तराखंड!

08/मार्च/2025 को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में बाल विकास मंत्रालय एवं महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य के कई उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया
     इसी क्रम में उत्तराखंड की पहली महिला टैक्सी ड्राईवर रेखा पाण्डेय आर्य भी सम्मानित हुई. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या  द्वारा सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की
    आपको बता दें कि रेखा पाण्डेय रानीखेत की रहने वाली हैं और वे उत्तराखंड की पहली महिला टैक्सी ड्राईवर हैं . जब अधिकांश महिलाएं विषम परिस्थितियों में हार मान लेती हैं
       वहीं रेखा पाण्डेय ने परिस्थितियों को हथियार बनाया सम्मान मिलने पर रेखा पाण्डेय ने उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त किया !


Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button