उत्तराखंडदेश-विदेशसमाचार

उत्तराखंड में आज थम जाएगा नगर निकाय चुनाव प्रचार का शोर

https://youtube.com/@hillsheadline9979

उत्तराखंड में आज थम जाएगा नगर निकाय चुनाव प्रचार का शोर


Hills Headline!!

उत्तराखंड


उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार को शाम पांच बजे तक थम जाएगा। 23 जनवरी को राज्य के 30,29,000 मतदाता नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए अपने प्रत्याशियों का चयन करेंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के अनुसार, चुनाव प्रचार 21 जनवरी को शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा और उसके बाद प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। इस चुनाव में 5405 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 11 नगर निगमों में मेयर के 72 प्रत्याशी, 89 नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए 445 प्रत्याशी और वार्ड सदस्य के लिए 4888 प्रत्याशी हैं।

मतदान के लिए 1515 मतदान केंद्र और 3394 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जहां 16,284 कार्मिक और 25,800 सुरक्षाकर्मी चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराएंगे। पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना हो जाएंगी और चुनाव के लिए कंट्रोल रूम भी तैयार किया गया है।


Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button