उत्तराखंडदेश-विदेशसमाचार

हल्द्वानी: हिम्मतपुर तल्ला निवासी प्रियंका दुर्गापाल का भारतीय सांख्यिकी सेवा में चयन, क्षेत्र के लोगों ने दी बधाई!

https://youtube.com/@hillsheadline9979

Hills Headline!!

हल्द्वानी, नैनीताल!!

हिम्मतपुर तल्ला निवासी आनंद दुर्गापाल की पुत्री प्रियंका दुर्गापाल ने यूपीएससी के तहत कराई जाने वाली भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इस सफलता के बाद प्रियंका दुर्गापाल भारतीय सांख्यिकी सेवा की अधिकारी बन गई हैं। प्रियंका की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का कारण बनी है, बल्कि पूरे क्षेत्र में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रियंका की मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया कि कठिनाईयों के बावजूद सफलता हासिल की जा सकती है, बशर्ते मन में दृढ़ नायक की भावना हो।
प्रियंका के इस कठिन सफर को लेकर उनका कहना है, “असफलताएँ जीवन का हिस्सा होती हैं, लेकिन उनसे हार मानना नहीं चाहिए। निरंतर संघर्ष और कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। जब तक लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और बिना रुके मेहनत करें, एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।” प्रियंका ने यह भी कहा कि जीवन में किसी भी हालात से घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि हर मुश्किल के बाद सफलता का एक नया रास्ता खुलता है।

प्रियंका की इस सफलता के बाद उनके घर परिवार में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
इसी के क्रम में भाजपा जिला कार्यकारिणी से नैनीताल श्री गणेश चंद्र जोशी, सोशल मीडिया संयोजक भाजपा लामाचौड़ मण्डल श्री शोबन सिंह भड़  व भाजपा लामाचौड़ मण्डल के मीडिया प्रभारी बीरेंद्र सिंह कपकोटी ने प्रियंका दुर्गापाल के आवास हिम्मतपुर तल्ला में पहुंचकर उन्हें हार्दिक बधाई दी!



Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button