https://youtube.com/@hillsheadline9979
ग्राफिक एरा की डॉ. अनुभा पुंडीर को मिला ‘रेक्स कर्मवीर पुरस्कार’।
Hills Headline!!
नोएडा
पिछले लगभग 12 वर्षों से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति लोगों को जागरूक करती उत्तराखंड की बेटी डॉ. अनुभा पुंडीर को राष्ट्रीय पुरस्कार से दिनांक 26 नवम्बर 2024 को श्रीराम मिलेनियम स्कूल नोएडा में एनजीओ के अंतरराष्ट्रीय परिसंघ (iCongo) और संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से प्लेटिनम चक्र प्राप्त हुआ है। **इसे पूर्व भी इन्हें समाज में बदलाव लाने के लिए ‘रेक्स कर्मवीर गोल्ड चक्र’ से सम्मानित किया जा चुका है।डॉ. अनुभा पुंडीर को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।पर्यावरणविद् डॉ. अनुभा पुंडीर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर हैं और अपनी एनजीओ चलाती हैं।