उत्तराखंडसमाचार

अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में  गिरा वाहन ,10 लोगों को एसडीआरएफ व पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया।

Hills Headline!!



सतपुली (पौड़ी),उत्तराखंड!!

आज तड़के सुबह गुमखाल और सतपुली के बीच कुल्हड़ मोड़ के पास एक टाटा सूमो वाहन (UK 15TA 0713) अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया.इस सूचना पर चौकी प्रभारी गुमखाल एवं सतपुली से Addi SI हरीश बंगारी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य आरंभ किया।

बताया गया कि उक्त वाहन में कुल 10 लोग सवार थे जो सतपुली से कोटद्वार पूजा में सम्मिलित होने जा रहे थे। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए घायलों तक पहुँच बनाई। SDRF रेस्क्यू टीम ने  स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अत्यधिक विषम परिस्थितियों में सभी घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एंबुलेंस के माध्यम से सतपुली चिकित्सालय भेजा गया है। घायलों को हंस फाउंडेशन चिकित्सालय भेजा गया है,जहाँ वे उपचाराधीन है।



नाम पता घायल⤵️
—————-
1. कुo कीर्ति रावत D/O महिपाल सिंह, उम्र 26 वर्ष, निo ग्राम कसानी, ब्लॉक बीरोखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

2. श्रीमती भगवंती देवी W/O जसपाल सिंह रावत, उम्र 43 वर्ष, निo उपरोक्त (गंभीर घायल – Head injury)

3. कुo रश्मि D/O जसपाल सिंह रावत, उम्र 24 वर्ष, निo उपरोक्त।

4. सरोजनी देवी W/O दिगम्बर रावत, उम्र 43 वर्ष, निo उपरोक्त

5. श्रीमती अनीता देवी W/O जगबीर सिंह, उम्र 40 वर्ष, निo उपरोक्त।

6. सूरजपाल सिंह रावत S/O बख्तावर सिंह, उम्र 46 वर्ष, निo उपरोक्त।

7. श्रीमती राधा देवी W/O गोवर्धन सिंह, उम्र 75 वर्ष, निo उपरोक्त।

8. संजय S/O चंद्रपाल, उम्र 20 वर्ष, निo उपरोक्त।

9. सूरज गुसाई S/O राजेंद्र सिंह गुसाई, उम्र 28 वर्ष। निo उपरोक्त (चालक)।

10. श्रीमती कलावती देवी W/O नंदन सिंह, उम्र 65 वर्ष, निo उपरोक्त।


Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button