समाचार

ब्रेकिंग ! विधानसभा सचिवालय के 228 कर्मचारियों को झटका , बर्खास्तगी के आदेश को कोर्ट ने सही माना !

https://youtube.com/@hillsheadline9979

उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त किये गये कर्मचारियों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल हाईकोर्ट की खंडपीठ ने विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त 228 कर्मचारियों के बर्खास्तगी के आदेश को सही माना है।
इससे पहले एकलपीठ ने अध्यक्ष के इस आदेश पर रोक लगा दी थी। इस आदेश को आज फिर खंडपीठ में चुनौती दी गयी। खंडपीठ ने एकलपीठ के आदेश को निरस्त कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष के आदेश को सही ठहराया है।उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया था कि वह विधानसभा में भर्ती हुए तमाम कर्मचारियों के मुद्दे पर फैसला लें और रितु खंडूरी ने तमाम कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था। जिसके बाद कर्मचारी हाईकोर्ट गए थे और सिंगल बेंच ने मामले में स्टे दे दिया था। अब डबल बेंच ने मामले को सही करार देते हुए बर्खास्त कर्मचारियों को झटका दिया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button